मेरठ. जागृति विहार में सर्राफ से लूट और उसके बेटे की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है। वहीं, एक और लूट रविवार को दिनदहाड़े हो गई है। किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने मामले को कई घंटे तक दबाए रखा। पीड़ित परिजनों को थाने में ही बिठाकर उनसे पूछताछ करती रही। जानकारी मीडिया को हुई तब जाकर पूरा मामला सामने आया। घटना थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की है। जहां पर रविवार की दोपहर चप्पल बेचने के बहाने घर में घुसे तीन बदमाशों ने घर में मौजूद महिलाओं को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया।