उस्मान की पहली पत्नी रुबीना ने लिसाड़ी गेट थाने पर अफसाना, उसके बेटे फुरकान व बेटियों गुलफ्शा, सोनम, वहीदु और रहीस के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने फुरकान को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ लिसाडी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आई तहरीर के आधार पर ( Meerut Police) मुकदमा दर्ज कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।