मेरठ। मवाना क्षेत्र में सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही का शव उसके गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। हत्या की जानकारी महकमे को लगते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सिपाही प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का गनर भी था।