1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के ये कद्दावर मंत्री बोले, इसलिए कैराना में होगी भाजपा की भारी वोटों से जीत

दोनों सीटों पर भाजपा की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर, विपक्षी लगा है घेराबंदी में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 May 2018, 6:10 PM IST

cm yogi adityanath

cm yogi adityanath

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को मेरठ पहुंचे| इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए सूबे के कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार मिलकर किसानों के हित में बेहतर काम कर रही हैं | साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों मिल कर इस बात पर खास ध्यान दे रही है कि किस तरह किसानों की आमदनी दोगुनी की जा सके। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किसानों के हित में काम किए जा रहे हैं |

यह भी पढ़ें-सिविल सेवा में 5 बार मिली असफलता फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जब मिली सफलता तो DM ने भी दी बधाई

इसलिए सरकार के द्वारा वैज्ञानिकों के साथ-साथ अधिकारियों को भी किसानों की मदद करने के लिए निर्देश दिए गए हैं और इसी के लिए मुज़फ्फरनगर में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने खुद के लिए वे खुद मुजफ्फरनगर जा रहे हैं । वहीं कैराना और नूरपुर में होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल मुखिया अजीत सिंह के विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट करने की बात पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जब मैदान में दो पहलवान होते हैं दोनों ही अपने अपने लिए तैयारी करते हैं।

यह भी पढ़ें-दलित के घर खाना खाने गए थे योगी के ये मंत्री, होटल से मंगाकर खाना खाने का लगा आरोप

वहीं सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कैराना से सांसद रहे हुकुम सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए खूब काम किया है और उन्होंने किसानों के लिए भी खूब काम किए हैं, जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में भारी वोटों से जीत हासिल होगी। आपको बता दें कि कैराना सीट भाजपा सांसद हुकुम सिंह का 3 फरवरी को निधन होने से जबकि नूरपुर विधानसभा सीट भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान का 21 फरवरी को सड़क हादसे में निधन होने से खाली हुई है।

यह भी देखें-अवैध हथियार के साथ पाक बॉर्डर पर दो गिरफ्तार

ये है कैराना व नूरपुर का चुनाव कार्यक्रम
03 मई से 10 मई तक होगें नामंकन
11 को होगी नामांकन पत्रों की जांच
14 मई को होगी नाम वापसी
28 मई को मतदान
31 मई को होगी मतगणना

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश