1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित के घर खाना खाने गए थे योगी के ये मंत्री, होटल से मंगाकर खाना खाने का लगा आरोप

सीएम योगी पर भी लग चुके हैं ये आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 May 2018, 4:26 PM IST

नोएडा। पार्टी के निर्देश पर भाजपा विधायाकों और सांसदों के दलित के घर रुककर रात बिताने और खाना खाने को लेकर ग्राम स्वराज अभियान विवादों के घेरे में है। दरअसल इसी अभियान के तहत अलीगढ़ जनपद के एक गांव में दलित के घर रात बिताने और खाना खाने के नाम पर योगी के मंत्री सुरेश राणा पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने न तो दलित के घर खाना खाया और न ही रात गुजारी।

यह भी पढ़ें-कभी इस पार्टी का बजता था डंका, अब इस एकमात्र विधायक ने भी भाजपा का दामन थाम दिया बड़ा झटका

उन्होंने खाना होटल से मंगाकर खाया जबकि रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुजारी। आपको बता दें कि सुरेश राणा पश्चिमी यूपी के शामली जिले की थाना भवन विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। गौरतलब है कि स्वराज अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री दलितों के घर जाकर खाना खा रहे हैं, खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऐसा ही किया था।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी के इस फायरब्रांड हिंदूवादी मंत्री ने यह कहकर शुरू किया कैराना लोकसभा सीट के लिए चुनाव-प्रचार

प्रदेश की योगी सरकार में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा मंगलवार को जब अलीगढ़ में एक दलित के घर खाना खाने पहुंचे तो बढ़े ही लाव-लश्कर के साथ होटल से मंगाया हुआ खाना खाया, जबकि सुरेश राणा का कहना है कि खाना गांव के दलितों के द्वारा ही बनाया गया था, जो हम सभी ने खाया था। जिन्होंने इसका आयोजन किया था वह भी दलित विधायक ही थे। राणा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का काम पसंद नहीं आ रहा है, इसलिए इस प्रकार के विवाद पैदा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी की इस महिला मंत्री को निरीक्षण में मिली ये खामियां, दिया ऐसा आदेश कि मच गया हड़कंप

यह भी देखें-कैब चालक को बंधक बना कर राज्यो में घूमाते रहे
जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ की तहसील खैर स्थित एक गांव में मंत्री अपने काफिले के साथ खाना खाने पहुंचे तो उन्होंने वहां सलाद, दाल-मखनी, छोले-चावल, पालक-पनीर, उड़द की दाल, मिक्स वेज, रायता , तंदूरी रोटी के अलावा मिठाई में गुलाब-जामुन, कॉफी और मिनरल वाटर का आनन्द लिया। बताया जा रहा है सुरेश राणा दलित के घर पर रुकने की बजाय सामुदायिक केंद्र में रुके जहां उनके आराम के लिए पूरा इंतजाम किया गया था।