5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक संगीत सोम के क्षेत्र के मुसलमानों ने गोकशी पर लिया एेसा फैसला, हैरान हो जाएंगे आप भी!

गोकशी की घटना के बाद हुर्इ पंचायत, मुस्लिम नेताआें ने एकजुट होकर लिया निर्णय, तो सभी ने सराहा  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ।योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में आते ही गोकशी रोकने को लेकर काफी काम किया है। यही वजह है कि सरकार की सख्ती को देखकर लोग भी जागरूक हुए हैं। इसका ताजा उदाहरण भाजपा विधायक संगीत सोम के क्षेत्र सरधना के गांव पिठलोकर में सामने आया है। इस गांव के एक मकान में गोकशी होने का जबरदस्त विरोध जताते हुए पंचायत की गर्इ, इसमें पिठलोकर व आसपास के गांव के अधिकतर मुस्लिम शामिल हुए। इस पर जमकर विरोध जताया गया आैर आखिर में पंचायत ने गोकशी पर वह फैसला सुनाया, जो अभी तक आपने न तो सुना होगा आैर न ही कहीं पढ़ा होगा।

इसलिए हुर्इ पंचायत

भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के क्षेत्र सरधना के गांव पिठलोकर में पिछले दिनों एक मकान में गोकशी होते पकड़ी गर्इ थी। इस मामले में मुल्हैड़ा चौकी पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में गांव पिठालोकर में सरधना के पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान पति मनव्वर के संस्थान पर गोकशी को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें अली जाफर प्रधान, सत्तार प्रधान, हाजी महमूद, हाजी बशीर प्रधान, फारुख प्रधान, हाजी अंसार, जमील अहमद, इंतजार, गफ्फार, शकील समेत कर्इ जिम्मेदार नेता शामिल हुए।

इनका होगा सामाजिक बहिष्कार

पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गोकशी करने वालों का अब गांव पिठलोकर ही नहीं बल्कि आसपास के गांव में भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों गोकशी में नामजद सातों अभियुक्तों का सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। पंचायत में कहा गया कि गोकशी पर पूरी तरह अंकुश लग सके, इसलिए यह फैसला लिया गया है, इसके लिए आसपास के गांवों व नगर पंचायतों में भी सभाएं की जाएगी, ताकि लोग सचेत हो जाएं। पंचायत में मुस्लिम नेताआें ने कहा कि गोकशी की घटना से गांव की ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की बदनामी होती है। गोकशी करने वालों के खिलाफ क्षेत्र के लोग पुलिस से कार्रवार्इ कराएंगे। विधायक संगीत सोम के क्षेत्र में पिछले दिनों हुर्इ गोकशी की कर्इ घटनाआें के बाद हुर्इ इस पंचायत का निर्णय चर्चाआें में है।