योगेश भदौड़ा गैंग के जिस सदस्य की हत्या की गयी, वह अक्षय मलिक था। उसे चार गोलियां मारी गईं। एसपी सिटी ने बताया कि अक्षय मलिक बदमाश नितिन गंजा हत्याकांड में जेल गया था। अक्षय कल दोपहर कचहरी में तारीख पर गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परजनों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते थाना कंकरखेड़ा मेें गुमशुदगी की तहरीर दी थी। अब परिजनों ने हत्या की अज्ञात में तहरीर दी है। वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश योगेश भदौड़ा के शार्प शूटर अक्षय मालिक पर कई मामले दर्ज थे। अक्षय का मोबाइल भी सुरक्षित मिल गया है। शव के पास से शराब की बोतले व नमकीन आदि मिली हैं। माना जा रहा है कि हत्यारों ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर उस पर गोलियां बरसायी।