मेरठ। मेडिकल कालेज के कोविड 19 वार्ड से तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। ये तीनों मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए। इनमें 80 साल की बुजुर्ग महिला हैं। इन्हें कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद जांच कराने पर पता चला कि कोरोना संक्रमण है। इसके बाद इनको कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। आज जब ये कोरोना को हराकर अपने घर पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने तालियां बजाकर इनका स्वागत किया।