जिले में बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा एनआरसी, सीएए व ईवीएम से मतदान के विरोध में 29 जनवरी को भारत बंद के पोस्टर लगाए जाने की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिले के संवेदनशील क्षेत्र में लगे इन पोस्टरों को पुलिस ने आनन-फानन में उतरवाए। वहीं क्षेत्र के कई गांवों से भी पोस्टर लगे होने और स्थानीय पुलिस द्वारा उनको हटवाए जाने की जानकारी मिली है। पोस्टर लगवाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस बुधवार की सुबह से ही अलर्ट है।