ब्रह्मपुरी के पूर्वा इलाहीबख्श में सोमवार की शाम पंतग कटने को लेकर हुए विवाद में कपड़ा व्यापारी ने अवैध पिस्टल से करीब 20 राउंड फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से दूसरे कपड़ा व्यापारी सरफराज की मौत हो गई, जबकि उसका भाई, भतीजा गोली लगने से घायल हो गए। एक राहगीर भी घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सरफराज की मौत से परिजनों ने आरोपितों का घर फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने एक आरोपित समी आलम को गिरफ्तार कर लिया।