मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में 20 दिसंबर को मेरठ (Meerut) में लिसाड़ी गेट और हापुड़ रोड पर हुए बवाल (Bawal) में फायरिंग करने वाले बवालियों की पहचान पुलिस (Police) ने की है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से फायरिंग करने वाले बवालियों की पहचान की गई है। पुलिस ने ऐसे तीन लोगों को चिन्हित किया है। एसएसपी अजय साहनी (SSP Ajay Sahni) ने तीनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें एक उपद्रवी फैसल निवासी करीम नगर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है, लेकिन वह फरार मिला। फैसल पर 20 दिसंबर को गली से निकलकर तमंचे से गोली चलाने का आरोप है। दो क नाम-पते पुलिस ने नहीं बताए हैं।