मेरठ। निजामुद्दीन मरकज से निकले अधिकतर जमातियों को तलाश मेरठ में पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी कुछ जमाती लापता हैं, उनकी तलाश तेजी से चल रही है। जिले में छिपे इन जमातियों को क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचा देना इतना आसान नहीं है। कोई भी जमाती खुद से पुलिस तक, सिविल अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर नहीं पहुंचा। जमातियों को उसके ठिकाने से खोजकर क्वारंटीन में भेजा गया है।