1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेजर के पिता पर रेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाने वाली किशोरी ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, एसएसपी मंजिल सैनी ने तत्काल प्रभाव से मामले की जांच कर रहे अधिकारी को हटाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Apr 2018, 12:46 PM IST

meerut

मेरठ. थाना सदर बाजार में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब रेप पीड़िता ने पुलिस की लापरवाही और लचर कार्रवाई से नाराज होकर खुद के ऊपर तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह पीड़िता को ऐसा करने से रोका। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। इसके बाद एसएसपी मंजिल सैनी खुद थाने पहुंची और पीड़िता से काफी देर तक पूछताछ कर तत्काल प्रभाव से मामले की जांच कर रह आईओ को हटाकर दूसरा आईओ नियुक्त किया।

VIDEO अजब-गजब: महिला को डंस गया सांप, इलाज के लिए सपेरे को बुलाया और फिर...

दरअसल, मामला मेरठ के थाना सदर क्षेत्र का है। 2 मार्च को पीड़िता के परिवार की ओर से किशोरी के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी। इसके बाद 3 मार्च को किशोरी को गाजियाबाद से बरामद कर लिया गया था। अपने बयान में पीड़िता ने बताया था कि उसकी मां सेना के एक मेजर के पिता के घर काम करती है। कुछ माह पूर्व मां अपनी दवा लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान घर में मौजूद मेजर के पिता ने कोल्ड डिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी उसका अश्लील वीडियो बनाकर कई माह तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और एक मार्च को गाजियाबाद ले गया। यहां भी दुष्कर्म करने के बाद उसे गाजियाबाद में फेंककर भाग निकला। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में कार्रवाई करने के बजाय उसको शादी करने की सलाह दे रही है। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। शुक्रवार देर शाम को पीड़िता ने सदर थाने में पहुंचकर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।

सीए के घर में 5 महीने से नौकरानी कर थी ऐसा काम जब खुला राज तो पुलिस भी रह गई हैरान, देखें लाइव वीडियो-

वहीं पुलिस इस केस को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के अनुसार मार्च तक आरोपी की सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि इस दौरान वह चंपावत (उत्तराखंड) में था। टोल टैक्स पर कैमरों की जांच में भी उसकी लोकेशन चंपावत में मिली। फिलहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है और अगर नाबालिग के साथ वास्तविक रूप से गलत कार्य हुआ है तो उसमें सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कैराना उपचुनाव: 2013 के दंगों पीड़ितों के लिए हुआ ये विशेष इंतजाम

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश