पंजाब समाज की ओर से वेस्ट एंड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में लोहडी महोत्सव में सतरंगी रंग बिखरे। मुख्य अतिथि उप्र सरकार के वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना रहे। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज स्वाभिमान के साथ जीता है। देश ही नहीं विदेश में भी अपनी मेहनत और बहादुरी के जरिए नाम कमा रहा है। महोत्सव में आरएसएस के वेस्ट यूपी के सरसंघचालक दर्शन लाल अरोड़ा, महानगर संघचालक विनोद भारती, अमरोहा के पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल विशिष्ट अतिथि डीएम अनिल ढींगरा रहे।