क्षेत्र के सुभानपुर गांव मार्ग पर बालू ठेकेदारों ने स्टॉक लगा रखा है। शनिवार देर रात वहां एक टेंपो आकर रुका, जिसके बाद डेढ़ दर्जन के करीब लोग उसमें से उतरे और गोवंश को पकड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले कि मजदूर कुछ समझ पाते उन्होंने कई गोवंशों को टेंपो में लाद लिया। गोवंश को टेंपो में लादता हुआ देखकर। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गोतस्करों ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से घबराए मजदूरों ने खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। गौतस्करों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, लेकिन मजदूरों ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई।