मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध की आड़ में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद मेरठ मे बवाल करने का प्लान सुनियोजित तरीके से किया गया था। पुलिस (Police) को लगातार ऐसे सूत्र मिल रहे हैं, जिससे ये साफ हो रहा था कि शहर में बवाल करने की तैयारी गुपचुप तरीके से चल रही थी। एसएसपी अजय साहनी (SSP Ajay Sahni) ने बताया कि पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन कर रही है, कुछ और तथ्य सामने आने की संभावना है।