मेरठ। नौचंदी क्षेत्र के मंदिर से शनिदेव की मूर्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। यहां एक कालोनी में बने मंदिर से शनि देव की संगमरमर की मूर्ति चोरी हो गर्इ। लोगों का कहना है कि मूर्ति कुछ साल पहले स्थापित हुई थी और यह कीमती संगमरमर की बनी थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि चोर ने शायद मूर्ति को किसी धातु की समझा और संगमरमर की मूर्ति ले उड़े। उनकी तलाश हो रही है और जल्द ही मूर्ति बरामद कर ली जाएगी।