5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 8 दिन बाद ही भाई को गोली मारकर दुल्हन का अपहरण करने वाला चढ़ा STF के हत्थे

Highlights- एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को सहारनपुर से किया गिरफ्तार- विवाहिता का अपहरण करने के दौरान विरोध करने पर भाई को मारी थी गोली- मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते हुआ था चर्चित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jan 2021, 11:30 AM IST

arrest_1.jpg

मेरठ. शादी के 8 दिन बाद ही नवविवाहिता के अपहरण के आरोपी 50 हजारी बदमाश शहजाद को एसटीएफ ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी तलाश में पुलिस और एसटीएफ काफी दिन से लगी हुई थी। आरोपी को एसटीएफ की टीम पकड़कर मेरठ ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी थाना किला परीक्षितगढ़ का रहने वाला है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बता देंं कि शातिर शहजाद ने वर्ष 2018 में एक विवाहिता का अपहरण किया था और विरोध करने पर उसके भाई को गोली मार दी थी। अपहरण का मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण काफी चर्चित हुआ था।

यह भी पढ़ें- जब चूड़ियां देखकर भाजपा विधायक के होश हुए फाख्ता

दरअसल, मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 2018 में क्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी। शादी के मात्र आठ दिन बाद जब दुल्हन को उसके परिवार के लोग ससुराल पक्ष से लेकर मायके में मिलाने के लिए लेकर आ रहे थे तो परीक्षितगढ़ के समीप ही कार सवार युवकों ने दुल्हन की कार पर हमला कर दिया था। दुल्हन की कार में सवार दुल्हन के भाई को गोली मार दी गई थी और दुल्हन का अपहरण करके ले गए थे। तत्कालीन एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने दुल्हन की तलाश में एसओजी और अन्य लोगों को लगाया था। बाद में पता चला था कि परीक्षितगढ़ निवासी शहजाद ने यह अपहरण किया है।

पुलिस ने दुल्हन को बरामद करते हुए कई युवकों को जेल भेज दिया था, लेकिन शहजाद फरार चल रहा था। तत्कालीन एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने शहजाद पर 25 हजार रुपये का इनाम कर दिया था। बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई थी। तभी से शहजाद को एसटीएफ मेरठ तलाश कर रही थी। आरोपी के एसटीएफ के हत्थे चढ़ने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका का बना लिया अश्लील वीडियो, वायरल करने की देता था धमकी, प्रेमी को मिली दर्दनाक मौत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश