पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ.कोरोना काल में एक तरफ जहां प्रशासन और सरकार दवाइयों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी (Black Marketing of Oxygen) रोकने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे हैंं। वहीं दूसरी ओर मुनाफाखोर आपदा के इस अवसर को भुनाने के कोई मौके नहीं छोड़ रहे हैं। जहां आक्सीजन सिलेंडर 30-40 हजार रुपए में धड़ल्ले से मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर आक्सीजन सिलेंडर पर लगने वाली मास्क किट भी 4 हजार से 6 हजार रुपए के बीच बेची जा रही है। ये हम नहीं कह रहे हैं वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं, जिसमें एक युवक खुलेआम खैरनगर में सड़क के किनारे खड़े होकर आपदा के इस मौके पर सौदेबाजी कर रहा है। युवक से जब पूछा जाता है कि वह इतना महंगा क्यों बेच रहा है तो उसका साफ कहना था उसने भी इन्हीं दिनों के लिए बाजार में रुपए लगाए हैं। उसे अपना रुपया निकालना है।