ट्रांसपोर्टरों के उग्र विरोध को देखते हुए टोलकर्मी (Toll Workers) भाग खड़े हुए। टोल के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने सांसद राजेन्द्र अग्रवाल (Rajendra Agerwal) और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल (Satyaprakash Agarwal) से बात की थी। दोनों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी, लेकिन ट्रांसपोर्टरों के दबाव के बाद सोमवार की रात में ही दस बजे दिल्ली रोड टोल पर जाम (Jam) लगा दिया गया।