13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमा के एक करोड़ रुपए हड़पने के लिए टैंट व्यवसायी ने की पत्नी की हत्या

Highlights - घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शव- टैंट व्यापारी के भाभी से अवैध संबंध के भी आरोप- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Feb 2021, 1:56 PM IST

meerut2.jpg

,,

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में रहने वाले एक टैंट व्यवसायी ने बीमा की रकम हड़पने के लिए पत्नी की हत्या कर दी है। महिला का शव घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि टैंट व्यापारी के उसकी भाभी से भी अवैध संबंध थे। इसका पता उसकी पत्नी को चल गया था, जिसके बाद वह पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- छात्र यश के एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने एनकाउंटर में मारी गोली, दूसरा फरार

दरअसल, घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर दो की है। जहां के रहने वाले संजय लूथरा का पंचशील कॉलोनी में लूथरा टैंट हाउस है। बताया जा रहा है कि देर रात संजय की पत्नी चंदा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मृतका की ससुराल पहुंचे खतौली निवासी उसके पिता ओमप्रकाश, भाई मोहित और बहन ज्योति ने संजय और उसके परिवार वालों पर चंदा की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मृतका के भाई मोहित ने बताया कि उसकी बहन खतौली के लौहड्डा गांव में प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। मोहित ने आरोप लगाया कि उसके जीजा संजय के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। इसी के साथ वह उसकी बहन चंदा की एक करोड़ की बीमा पॉलिसी की रकम हड़प करना चाहता था, जिसके चलते उसने देर रात चंदा की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मृतका के शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने पति सहित कुछ ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। चंदा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसी के साथ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- घर के लालच में पिता ने तय किया 15 साल की बच्ची का रिश्ता, नाबालिग ने पुलिस को फोन कर कहा- पढ़ना चाहती हूं, रुकवा दो शादी