मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र साबुन गोदाम निवासी भाजपा नेता विभांशु में कोरोना वायरस की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग की हवाईयां उड़ी हुई हैं। मामले को गंभीरता से देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की रडार पर भाजपा के करीब 400 कार्यकर्ता हैं, जिसमें सांसद, विधायक समेत कई बड़े पदाधिकारी भी शामिल है। विभाग द्वारा सभी की कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को इनकी रिपोर्ट का इंतजार है, क्योंकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन की परेशानी और बढ़ सकती है।