भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पुलकित गोयल ने बताया कि कक्षा 12 के भौतिक विज्ञान में सभी चेप्टर्स को कवर करना जरूरी है, क्योंकि सभी चेप्टर के अंक निर्धारित हैं। इस विषय के आंकिक प्रश्न गणित जैसे होते हैं तो फार्मूले याद रहने चाहिए। फार्मूले एप्लाई के बाद इन्हें चेक जरूर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बड़े सवालों को तीन-चार स्टेप में समझकर याद करें, रटें नहीं। जब आप बड़े सवालों को इस तरह करेंगे तो छोटे सवाल आसानी से याद कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिनों में टाइम मैनेजमेंट के साथ तैयारी करें।