2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कावंड़ यात्रा 2018: पुलिस की गाड़ी में देखा कुछ एेसा कि कांवड़िए भड़क गए, फिर तो अफसर मनाते रह गए इन्हें

पुलिस की बुलेरो आैर कांवड़ियों की बाइक टकराने के बाद हुए हंगामा

2 min read
Google source verification
meerut

कावंड़ यात्रा 2018: पुलिस की गाड़ी में था कुछ एेसा कि कांवड़िए भड़क गए, अफसर मनाते रह गए इन्हें

मेरठ। भोले भक्त कांवड़िये इन दिनों किसी भी बात पर भड़क सकते हैं। जरा सी बात पर कोई बड़ा बवाल होने का अंदेशा बना रहता है। हाइवे पर ऐसी घटना हुई, जब कांवड़ ड्यूटी से वापस लौट रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी में भोले भक्त कांवड़ियों ने ऐसी चीज देखी, जिससे वे भड़क उठे और पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए हाइवे जाम कर दिया। कांवड़िये हाइवे पर ही लेट गए और करीब दो घंटे तक रोड को जाम रखा। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों के समझाने और मांफी मांगने पर कांवड़ियों ने जाम खोला।

यह भी पढ़ेंः सावन में बिल्व पत्र का है विशेष महत्व, शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

हाइवे पर यह हुआ मामला

घटना हाइवे स्थित सलावा की है। पुलिसकर्मियों की बुलेरो से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों की बाइक में टक्कर हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त्र हो गई और युवक घायल हो गए। पास ही एक चाय की दुकान पर काफी संख्या में कांवड़िये बैठे चाय पी रहे थे। युवकों को घायल देख कांवड़िये मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को उठाया। इसी बीच बुलेरो में बैठे पुलिसकर्मियों ने कुछ कहा तो कांवड़िए भड़क उठे। कांवड़ियों ने बुलेरो को घेर लिया। बुलेरो के भीतर कांवड़ियों को शराब की बोतलें मिली। खुद पुलिसकर्मियों और बुलेरो ड्राइवर ने भी शराब पी हुई थी।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा 2018 Live: राजस्थान के शिवभक्त यूपी के इस शहर में आए सबसे पहले, 25 साल में इतनी बदली यह यात्रा

शराब की बाेतलें देखकर भड़क गए कांवड़िए

वाहन में शराब की बोतल देख कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। दो घंटे तक हाइवे जाम रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कांवड़ियों को शांत करने की कोशिश की। कांवड़ियों का आरोप था कि पुलिसकर्मी शराब पीकर ड्यूटी दे रहे हैं। चालक ने भी शराब पी रखी थी। पुलिस के सामने ही बुलेरो में कांवड़ियों ने तोड़फोड़ कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस भी कांवड़ियों को हटाने की हिम्मत नहीं कर सकी। इस दौरान एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार कई कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों ने पुलिस अधिकारियों को बुलेरो में रखी शराब की बोतलें दिखार्इ। काफी मान-मनव्वल के बाद कांवड़ियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने हाइवे को जाम मुक्त किया।

Story Loader