परीक्षितगढ़ के रहने वाले लोकेश गिरि के बेटे मयंक गिरि की शादी तीन मार्च को चंद्रिका उर्फ शिल्पी निवासी शास्त्रीनगर नौचंदी के साथ हुई थी। शिल्पी अपने पिता के साथ स्कूल चलाती है, जबकि मंयक गिरि होटल में मैनेजर था। शादी के बाद मंयक अपनी पत्नी शिल्पी के साथ जागृति विहार में किराए का मकान लेकर रहने लगा था। पुलिस के अनुसार 25 जनवरी को मंयक को घायल अवस्था में शिल्पी और उसका जीजा ललित पहले आनंद अस्पताल और फिर लोकप्रिय में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मयंक के पिता ने पत्नी शिल्पी, उसके जीजा ललित और मम्मी और पापा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।