जानकारी के अनुसार, बागपत के थाना बडौत इलाके के ड्योढ़ी गांव का है। गांव का रहने अंकित बस स्टैंड पर चाय समोसों की दुकान चलाता था। वह अपनी दुकान को बंद करके घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने गांव में कई लोगों से पूछताछ की। लेकिन अंकित की कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। मंगलवार की सुबह दिन निकलते ही अंकित का शव गांव के बाहर तालाब में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने देखा शव मिलने से पूरे गांव मे सनसनी फैल गई। जिस जगह अंकित का शव मिला कुछ दूरी पर एक मकान से में खून के निशान भी मिले। पुलिस ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मकान में हत्या की गई है।