
Hospital
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर जारी है। सरकार की तमाम पाबंदियों के बावजूद महाराष्ट में कोरोना काबू में नहीं आ रहा है। कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। मुंबई में विरार के विजय बल्लभ अस्पताल के आईसीयू (Fire in Hospital) में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में 13 मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फायर डिपार्टमेंट ने बताया है कि जब समय आग लगी थी उस वक्त ICU में 17 मरीज भर्ती थे। आग की चपेट में आने से 13 मरीजों की जान चली गई है।
सभी मरीज कोरोना संक्रमित
बताया जा रहा है कि यह आग सुबह 3:15 बजे लगी। शुरुआत जांच में पाया गया है कि यह आग AC में हुए शोर्ट-सर्किट की वजह से हुई होगी। यह आग इतनी भयानक थी कि आईसीयू वार्ड (ICU Ward) से मरीजों को निकाल पाते इससे पहले ही वह दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले ली। इस हादस में 13 मरीजों की मौत हो गई है। बाकी के चार मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिन मरीजों की जान गई है वे सभी कोरोना पॉजिटिव थे, जिनका इलाज चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही फायर फाइटर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें :— कोविड-19 के खिलाफ जंग में मुकेश अंबानी के बाद टाटा, मित्तल और जिंदल भी आए सामने
नासिक में ऑक्सीजन लीक होने से गई 24 की जान
आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक में 21 अप्रैल को टैंकर से ऑक्सीजन लीक होने की घटना में 24 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी। घटना नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में घटी थी। यहां पर अचानक टैंकर से ऑक्सीजन लीक होने की वजह से पूरे अस्पताल परिसर में धुआं ही धुआं फैल गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर जांच के आदेश दिया है। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है।
Published on:
23 Apr 2021, 7:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.