14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1966 – पहली बार एक भारतीय लड़की बनी थी मिस वर्ल्ड

रीता फारिया पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Aug 10, 2017

1966 - Reita Faria

1966 - Reita Faria

मुंबई में 1945 में जन्मी रीता फारिया पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता। वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होंने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की। रीता फारिया का पूरा नाम है रीता फारिया पॉवेल। एक साल मॉ‌डलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाया।

उन्होंने मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एम बी बी एस में स्नातक किया। उसके बाद वे किंग्स कॉलेज एवं अस्पताल, लंदन में उच्च अध्ययन हेतु चली गई। 1971 में उन्होंने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में रहने लगे, जहां उन्होंने डॉक्टरी की प्रेक्टिस करना शुरू किया। रीता फारिया और डेविड पॉवेल के 2 बच्चे हैं और उनसे 5 पोते—पोतियां हैं। उन्होंने दोबारा फैशन की दुनिया में 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर कमबैक किया। वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी बतौर जज शामिल हो चुकी हैं।

रीता फारिया को आज भी कई भारतीय मॉडल्स अपना आदर्श मानती हैं। हाल में 2017 फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 की विजेता हरियाणा की मानुषी चिल्लर भी उनके से एक हैं जो रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं।

यहां देखें अब तक मिस वर्ल्ड की लिस्ट:-

1. रीता फारिया

2. ऐश्वर्या राय

3. डायना हेडेन

संबंधित खबरें

4. युक्ता मुखी

5. प्रियंका चोपड़ा/p>

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया और पांचवीं प्रियंका चोपड़ा/strong>

मुंबई में जन्मी रीता फारिया ने 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब पहली बार भारत को दिलाया था। भारत के खाते में दूसरी बार यह सफलता आने में 28 साल लग गए। मंगलूर में जन्मी ऐश्वर्या राय ने 1994 में, फिर इसके तीन साल बाद हैदराबाद में जन्मी डायना हेडेन ने 1997 में यह ताज अपने नाम किया। बेंगलुरू में जन्मी युक्ता मुखी ने दो साल बाद यानि 1999 में यह खिताब जीता। इसके अगले ही साल प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल कर भारत का मान बढ़ाया।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग