श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर तोड़ने की एक और घटना हुई है। जम्मू कश्मीर के सांबा के चमलियाल सेक्टर में बीएसएफ की चमलियाल पोस्ट पर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में तीन ऑफिसर और एक जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा बीएसएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में इलाज चल रह है। खबरों के मुताबिक दो अन्य जवानों को भी गोली लगी है।