
मानसून सत्र में पक्ष और विपक्ष की रणनीति से लेकर भारत-इंग्लैंड के आखिरी वनडे तक जानें 5 बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर
1.) सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
बुधवार से संसद के मानसून सत्र की शुरूआत होने जा रही है। सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रमुख सियासी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सरकार ने सभी दलों के नेताओं से सत्र के दौरान सहयोग की मांग की। वहीं विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सोमवार को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुईं सभी पार्टियां अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमत हुई हैं। खड़गे ने साथ ही जानकारी दी कि कांग्रेस इस सत्र में महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, मॉब लिंचिंग, किसानों की स्थिति, महंगाई, जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी।
2.) राहुल की चिट्ठी पर भाजपा का पलटवार
महिला आरक्षण की मांग उठाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने मोदी सरकार ने एक नई शर्त रख दी है। जिसमें मोदी सरकार ने राहुल गांधी से ट्रिपल तलाक और निकाह-हलाला जैसे मुद्दों पर संसद में समर्थन की मांग की है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खत लिखकर कहा कि हम महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हैं लेकिन कांग्रेस सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षण तक ही सीमित क्यों है, तीन तलाक और हलाला जैसे मुद्दे पर क्यों नहीं बोलती। उसे इन मुद्दों पर भी अपना पक्ष साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नई डील के तहत हमें महिला आरक्षण विधेयक के साथ तीन तलाक और हलाला जैसे मुद्दों पर भी कानून का समर्थन करना चाहिए।
3.)Patrika .com/crime-news/bjym-beating-of-swami-agnivesh-in-jharkhand-3114371/"> स्वामी अग्निवेश के साथ हुई मारपीट
सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर झारखंड के पाकुड़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 'स्वामी वापस जाओ' के नारे भी लगाए। इसके बाद होटल मुस्कान के सामने मुख्य सड़क पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए और स्वामी अग्निवेश का विरोध किया। आपको बता दें कि भाजयुमो कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के दौरे का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि स्वामी ईसाई मिशनरी के इशारों पर यहां आदिवासियों को भड़काने के लिए आए हैं।
4.) बलात्कार के आरोपियों के केस नहीं लड़ेंगे वकील
चेन्नई में वकीलों ने फैसला किया है कि वह रेप के 18 आरोपियों के केस नहीं लड़ेंगे। इससे पहले महिला अदालत में कानून के पैरोकारों यानी वकीलों ने बलात्कार को आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। महिला अदालत में 18 आरोपियों के साथ वकीलों ने जमकर मार पिटाई की है। ये पूरा मालमा कैमरे में भी कैद हो गया है। उल्लेखनीय है कि 18 लोगों पर 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप हैं। आरोप है कि 18 लोगों ने नाबालिग के साथ करीब 7 महीनों तक दुष्कर्म किया। नाबालिग को सुनने में समस्या है। आरोपियों पर तमिलनाडु पुलिस ने पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि नाबालिग जिस अपार्टमेंट में रहती थी वहीं सभी आरोपी सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रीशियन और लिफ्ट ऑपरेटर का काम करते थे। बच्ची को कथित रूप से बेहोश की दवाइयां और नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई जाती थीं। पुलिस का कहना है कि उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। बाद में जब इन्हें कोर्ट ले जाया गया तो वहां पर आरोपियों की पिटाई की गई।
5.) सीरीज पर करो कब्जा
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन का स्कोर बनाया। मैच में विराट कोहली ने हाफ सेंचुरी लगाई। कोहली 71 रन बनाकर आउट हुए। ये कोहली का 48वां वनडे अर्धशतक रहा। वहीं शिखर धवन ने 44 रन बनाए। बता दें कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए गए । लोकेश राहुल, उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल टीम से बाहर हुए और उनकी जगह दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया।
Published on:
17 Jul 2018 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
