23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day 2021 : स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 100 द्वीपों पर लहराएगा तिरंगा, ये है रक्षा मंत्रालय की प्लानिंग

Independence Day 2021 : देश के 75वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की टोलियां 75 पर्वतीय दर्रों को पार करेंगी। इस कार्यक्रम को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 13 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर आरंभ करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 13 Aug 2021, 12:50 PM IST

rajnath.png

प्रदेश की जनता ने बीजेपी को सत्ता में लाने का मन बनाया।

Independence Day 2021 : नई दिल्ली। देश के स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कई कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार ये कार्यक्रम शुक्रवार से आरंभ किए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सीमा सड़क संगठन (BRO) देश के 75 महत्वपूर्ण पहाड़ी मार्गों तथा अन्य स्थानों पर तिरंगा लहराकर सीमा के बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति अपने संकल्प का प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही भारतीय तटरक्षक बल देश के स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत पूरे भारतवर्ष में सौ द्वीपों पर तिरंगा फहराएगा।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2021 : भारत को कैसे मिली आजादी, जानिए स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कार्यक्रम की भी होगी शुरूआत
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस दिन राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के एक अखिल भारतीय कार्यक्रम 'स्वतंत्रता सेनानियों को नमन' का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत NCC के कैडेट राष्ट्रीय कैडेट कोर बटालियनों द्वारा ली गई 825 प्रतिमाओं की सफाई और साज-सज्जा का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में देश की जनता को प्रेरित करने के लिए रक्षा मंत्रालय के ये आयोजन महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2021: सरकार की अनोखी पहल, अब विदेश में बैठे भारतीय भी बन सकेंगे कार्यक्रम का हिस्सा

सेना पार करेगी 75 दुर्गम पर्वतीय दर्रे
देश के 75वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की टोलियां 75 पर्वतीय दर्रों को पार करेंगी। इस कार्यक्रम को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 13 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर आरंभ करेंगे। अभियान के तहत करगिल क्षेत्र में स्टेकपोचन दर्रा, सतोपंथ, हर्षिल, उत्तराखंड, फिम करनाला, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में प्वाइंट 4493 और लद्दाख क्षेत्र में ससेरला दर्रा को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2021: जानिए इस बार क्या है स्वतंत्रता दिवस की थीम, सरकार ने किन लोगों को भेजा है खास निमंत्रण