सिंह का कहना है कि कोरोना का भारत में कुछ ज्यादा ही डर फैला दिया गया है इसके कारण लोग जांच से डरने लगे है। जबकि ऐसा नहीं है कोरोना से बचाव सम्भव है। अगर किसी को थोड़ा जुकाम, बुखार जैसे लक्षण लगते हैं तो आइसोलेट होकर तुंरन्त जांच करवानी चाहिए, बहुत आसानी से इसका इलाज अस्पतालों में हो रहा है, बशर्ते आवश्यक निर्देशों का पालन किया जाए। दक्षिण एशिया के देशों में कोरोना को लेकर बहुत ज्यादा पैनिक हो गया है, जिसका एहसास भविष्य में होगा।