100 बिस्तरों वाले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टर, पैरा-मेडिकल स्टाफ, नर्स, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा एवं गैर-चिकित्सा कर्मियों समेत करीब 500 लोग काम करते हैं। शनिवार तक अस्पताल के 40 कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जबकि रविवार को आई 114 कर्मचारियों और उनके परिजनों की रिपोर्ट में 20 पॉजिटिव निकले। अभी 70 की रिपोर्ट बाकी है।