
पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने किया विषपान, मौत
मुंबई। देश भर में लागू लॉकडाउन ( Covid-19 Lockdown in india ) के दौरान महाराष्ट्र के पुणे में शराब की तलब मिटाने के लिए पांच दोस्तों ने कथितरूप से स्प्रिट का सेवन किया। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर सभी को बारामती ( baramati news ) के अस्पताल ( Hospital ) में भर्ती कराया गया, जहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत ( Death ) हो गई।
वडगांव निंबालकर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ लांडे ने बताया कि के पुणे के बारामती इलाके में शराब के विकल्प के रूप में कथित तौर पर स्प्रिट का सेवन करने के बाद 1 मई को एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसके साथ चार दोस्तों ने भी इसका सेवन किया था जिन्हें बारामती के निजी अस्पतालों में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने बताया कि यह घटना 30 अप्रैल को हुई थी, जब पांच व्यक्तियों के एक समूह ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस को संदेह है कि यह पदार्थ स्प्रिट रहा होगा क्योंकि लॉकडाउन के दौरान उन्हें शराब नहीं मिल रही थी।
मृतक की पहचान पुणे जिला के बारामती तालुका के शिरसेन गांव निवासी दत्तात्रय वाघमारे (45) के रूप में हुई। वह शिरसेन गांव में एक मोटर गैराज का मालिक था और उसका एक खेत भी था।
वडगांव निंबालकर पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान वाघमारे और उनके दोस्त शराब की तलाश में थे, हालांकि उन्हें यह नहीं मिल सकी। उन्हें कहीं से स्प्रिट मिल गई और उन्होंने 30 अप्रैल की शाम शराब के विकल्प के रूप में इसका सेवन करने का फैसला किया।
अगले दिन, वाघमारे को बेचैनी होने लगी और उसके साथ उसके दोस्तों की भी उसकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस ने कहा कि सभी को पास के निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान वाघमारे की मौत हो गई। अन्य चार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक आकस्मिक मौत की शिकायत दर्ज की है।
Updated on:
12 May 2020, 4:26 PM IST
Published on:
6 May 2020, 3:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.