एयर इंडिया ने आगे कहा, '19 अगस्त को मुंबई की हमारी फ्लाइट लेट थी। फ्टाइट लेट की वजह से डीजे एस्से एयर इंडिया स्टैट्स काउंटर पर पहुंची। यहां पर उन्हें दूसरे काउंटर पर जाने को कहा गया। इसके बाद एयर इंडिया स्टैट्स, जो आरजीआईए पर हमारी आउटसोर्स एजेंसी है, वहां मौजूद महिला कर्मचारी का वीडियो इटैलियन डीजे ने बनालिया। एस्से को वीडियो बनाता देख महिला कर्मचारी ने उन्हें आपत्ति की और रिकॉर्डिंग रोकने के लिए अपना हाथ उठाया। इस दैरान डीजे एस्से के हाथ से मोबाइल गिर गया, लेकिन काउंटर पर मौजूद महिला से उसे पकड़ लिया और मोबाइल को गिरने नहीं दिया।'