बता दें, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल बगदादी की कथित नई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई थीं, जिसमें उसने मुस्लिम समुदाय से ‘जिहाद’ छेड़ने का आह्वान किया है। ईद अल-अजहा के मौके पर टेलीग्राम संदेश में बगदादी पश्चिमी देशों में हमलों के लिए भी कह रहा है। बगदादी का यह कथित ऑडियो तब सामने आया है, जब इस आतंकी संगठन को इराक और सीरिया के ज्यादातर हिस्सों से खदेड़ा दिया गया है। पिछले साल सितंबर के बाद से आईएस सरगना की यह पहली रिकॉर्डिंग सामने आई बताई जा रही है।