12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम अपडेटः दिल्ली में धुंध के साथ प्रदूषण का स्तर खतरनाक, इन स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी

देश में कई स्थानों पर मौसम का अलग-अलग मिजाज है। जहां दिवाली के बाद अभी भी राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, देश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 10 Nov 2018, 1:15 PM IST

monsoon

मौसम अपडेटः शीतमानसून ने बढ़ाई सर्दी, अगले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में बारिश के साथ होगी बर्फबारी

नई दिल्ली। देश में कई स्थानों पर मौसम का अलग-अलग मिजाज है। जहां दिवाली के बाद अभी भी राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, देश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह दृश्यता 700 मीटर तक घट गई और शहर में धुंध के अलावा कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर 'अति खराब' बना रहा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री नीचे था। राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिन की शुरुआत में धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। लेकिन, बाद में धुंध के बने रहने की संभावना है।"

शहर और उसके आस-पास के सटे इलाकों में वायु गुणवत्ता 'अति खराब' बनी हुई है, जिसमें आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, बुराड़ी और द्वारका शामिल हैं। वहीं, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, आईटीओ, जवाहर लाल नेहरू और लोधी कॉलोनी में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' है।

दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सुदूर इलाकों में भारी से काफी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर काफी तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रतिघंटे पहुंचने की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा विभाग ने दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल के तटीय इलाकों, कोमोरिन-मालदीव और भूमध्यवर्ती हिंद महासागर के आसपास मौसम में तेज बदलाव का अंदेशा जताया है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि समुद्र में न जाएं।