हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने के बाद रामदेव ने चंडीगढ़ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि 135 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 2021 में आम लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन मिल जाएगी। ऐसी स्थिति में लोगों को योग, आयुर्वेद और जीवन शैली में बदलाव से बचाया जाएगा और हमनें बचाया भी है। हमें योग के सर्वोत्तम अभ्यास अपनाने चाहिए। पूरी दुनिया इसका अनुसरण कर रही है।"