
बेंगलूरु में 19 मई तक जारी रहेंगी सभी पाबंदियां
नई दिल्ली। देशभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस ( coronavirus ) के खतर के बीच केंद्र सरकार ( Central govt ) ने लॉकडाउन 4 ( Lockdown ) का ऐलान कर दिया है। 31 मई तक देशभर में लॉकडाउन लागू रहेगा। वहीं सभी राज्य अपने-अपने प्रदेश के हालातों और जोन के मुताबिक गाइडलाइन जारी कर रहे हैं। इस बीच कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के क्रम में कर्नाटक के बेंगलूरु ( Banglore ) में फिलहाल सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे।
पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने सोमवार को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के आदेशों को बढ़ाने की घोषणा की है। शहर में यह प्रतिबंध अब 19 मई तक लागू रहेंगे।
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने सोमवार को शहर में Covid-19 फैलाने के लिए धारा 144 (1) के तहत निषेधाज्ञा को 19 मई तक बढ़ा दिया।
बेंगलूरु शहर को रेड जोन की श्रेणी में रखा गया है। यही वजह कि फिलहाल यहां सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे। दिशानिर्देशों के मुताबिक, यात्रियों की सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, चिकित्सा सेवाओं, एयर एम्बुलेंस और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए या एमएचए की ओर से अनुमति के प्रयोजनों के लिए प्रतिबंधित रहेगी।
आदेश में आगे कहा गया है कि सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की आवाजाही शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे के बीच पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।
जारी गाइडलाइन के अनुसार, अभी ट्रेनों का संचालन भी नहीं किया जाएगा हां अगर गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति होगी तब ये संचालन जारी रहेगा। मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों आदि पर बंद अभी जारी रहेंगे।
Published on:
18 May 2020 03:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
