बता दें, जामिया और शाहीन बाग में इससे पहले भी फायरिंग की दो घटनाएं हो चुकी हैं। पहली घटना 30 जनवरी को हुई थी, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एक युवक ने गोली चला दी थी। इसमें पत्रकारिता का एक छात्र घायल हो गया था। दूसरी घटना1 फरवरी को शाहीन बाग में हुई। यहां प्रदर्शन स्थल से कुछ ही दूरी पर कपिल नाम के एक शख्स ने हवाई फायरिंग की थी।