नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के ऊना में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 45 लोगों के घायल होने की ख़बर है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अम्मा और चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घायलों में नौ की हालत बेहद गंभीर होने की वजह से उन्हें ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह घटना हिमाचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णई के सपीम भरवाई में हुई।