
Coronavirus: 17 के बाद लॉकडाउन बढ़ेेगा या नहीं, तीन दिन में हो जाएगा फैसला
नई दिल्ली। कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा ( Cabinet Secretary Rajiv Gaba ) ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों से कोरोना संक्रमण ( Coronavirus Infection ) के ताज़ा हालात को लेकर रविवार को बैठक की।
इस दौरान राजीव गाबा ने सभी राज्यों से श्रमिक स्पेशल ट्रेन ( Shramik Special Train ) को लेकर जानकारी मांगी। उन्होंने सभी राज्यों से 350 श्रमिक ट्रेनों के संचालन और स्थानीय स्तर पर कऱीब चार लाख मज़दूरों के घर पहुंचाने को लेकर भी कुछ जानकारी ली।
गाबा ने राज्यों से कहा कि उन्हें और ज़्यादा ट्रेनों की आवश्यकता लगती हो तो वो केंद्र सरकार को, रेल मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दे सकते हैं।
राजीव गाबा ने सभी राज्यों से मेडिकल स्टाफ़ के सरलता से कंटेंट मेंट ज़ोन या जिन अस्पतालों में वो सेवाएं दे रहे हैं, वहां आने जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने के भी निर्देश दिए।
कैबिनेट सेक्रेटरी ने राज्यों से धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियों को तेज करने से जुड़े उपाय को लेकर भी चर्चा की।
केंद्र ने इस बैठक के दौरान सभी राज्यों से वो कोवीड नाइनटीन को लेकर ताज़ा हालात पर भी चर्चा की।
ग़ौरतलब है कि सभी राज्यों से वर्तमान हालात को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है इसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सोमवार को बातचीत करेंगे।
वर्तमान लॉकडाउन की समय अवधि 17 मई यानी अगले रविवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में अगले तीन दिन में लॉकडाउन को लेकर फ़ैसला हो जाएगा।
इस बार जिन इलाकों में भी लापरवाही बरती गई है या स्थिति गंभीर हुई है वहाँ ज़्यादा कड़ाई के निर्देश दिए जाएंगे।
साथ ही धीरे धीरे ग्रीन ज़ोन में ज़्यादा सुविधाओं और मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के संचालन को लेकर भी बड़ा फ़ैसला लिया जा सकता है।
Updated on:
10 May 2020, 9:08 PM IST
Published on:
10 May 2020, 9:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.