वहीं, इसरो के एक अन्य उच्चाधिकारी ने कहा कि विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग के चलते पूरा खेल बिगड़ा। चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग के चलते यह उस तरह से खड़ा नहीं हो सका, जैसे इसे होना चाहिए था। इसके चलते विक्रम के एंटीना जिन्हें सिग्नल रिसीव करने के लिए सही दिशा में होना चाहिए था, गलत दिशा में चले गए और संपर्क नहीं हो पा रहा है।