मुर्शिदाबाद जिले में, पूर्वी रेलवे के तहत आने वाले बेलडांगा स्टेशन पर रखी रेलवे की संपत्ति को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दी। इसके अलावा एक फायर ब्रिगेड के इंजन को क्षतिग्रस्त कर जला दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस वहां पहुंची, प्रदर्शनकारियों ने उनपर पथराव किया।