28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में आज से कांग्रेस-जेडीएस राज, तेल की कीमतों में मिलेगी राहत? 5 बड़ी खबरें देखें एक क्लिक पर

आज से कर्नाटक में होगा कांग्रेस-जेडीएस का राज, या फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी को मिलेगी राहत, अब तक पांच बड़ी खबरें एक क्लिक पर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 12:55 PM IST

NOH

कर्नाटक में आज से कांग्रेस-जेडीएस राज, तेल की कीमतों में मिलेगी राहत? 5 बड़ी खबरें देखें एक क्लिक पर

नई दिल्ली। आज से कर्नाटक में होगी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार तो वहीं इस मंच से भगवा रथ के खिलाफ एकजुट होगा थर्ड फ्रंट। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हुई हिंसा के बाद के हाल से लेकर पेट्रोल-डीजल में पेट्रोलियम मंत्री आज होने वाली अहम बैठक तक देखें पांच बड़ी खबरें एक क्लिक पर...

कर्नाटक की जमीन से दिखेगा 2019 का मंच, भगवा रथ को रोकने लिए थर्ड फ्रंट एकजुट

1. कर्नाटक में बुधवार को कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार बनने जा रही है। आज जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री (सीएम) और कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) की पद की शपथ लेंगे। विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:30 बजे होगा। कांग्रेस के ही केआर रमेश कुमार को स्पीकर बनाया गया है, जबकि डिप्टी स्पीकर जेडीएस से होगा। केआर रमेश कुमार गुरुवार को विधानसभा में कुमारस्वामी का फ्लोर टेस्ट लेंगे। सदन में बहुमत साबित होने के बाद कैबिनेट का विस्तार होगा।

जानिए, रक्षा क्षेत्र में मोदी सरकार के फैसलों को लोगों ने क्‍यों बताया बेहतर

2. कर्नाटक की जमीन पर आज कुमारस्वामी जरूर अपने सीएम पद की शपथ लेंगे, लेकिन उनके शपथ समारोह में एक ऐसा मंच तैयार होगा जो देश की राजनीति में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। देशभर में मोदी के चेहरे के साथ भगवा रथ दौड़ा रही भाजपा को रोकने के लिए थर्ड फ्रंट एक जुट हो रहा है। कांग्रेस समेत इस समारोह में 9 दल हिस्सा लेंगे। कांग्रेस कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तो इस मंच का चेहरा होंगे ही साथ ही टीएमसी की ममता बनर्जी , बसपा की मायावती , सपा के अखिलेश यादव , तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेता प्रमुख रूप से शामिल होंगे, हालांकि टीआरएस नेता चंद्रशेखर राव और द्रमुक नेता एम के स्टालिन इस समारोह से नदारद रहेंगे।

3. तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में वेदांता समूह की कंपनी इकाई स्टरलाइट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के खिलाफ महीनों से चल रहा प्रदर्शन मंगलवार को उस दौरान और हिंसक हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी कर दी। इस फायरिंग में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई जब्कि 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मदरास हाईकोर्ट में आज इस मामले पर सुनावई भी होनी है। इस बीच एमडीएमके चीफ वाइको ने अस्पताल पहुंचकर स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के खिलाफ प्रोटेस्ट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और धारा 144 लगा दी गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

4. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान दिन रात सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। अरनिया और सांबा के बाद अब आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स गोलाबारी कर रहे हैं। आज सुबह से फायरिंग में अब तक 4 नागरिकों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह कठुआ जिले से हीरानगर में सीमा पार से फायरिंग की गई। इस दौरान यहां के लोंदी इलाके में राम पॉल नाम का एक व्यक्ति गोली का शिकार हो गया, जिसे इलाज के लिए जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई।

5. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है इस बैठक से आम आदमी को राहत की खबर मिल सकती है. वहीं, पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर सरकार भी बैकफुट पर नजर आ रही है। ऐसे आसार हैं कि बीजेपी शासित राज्यों को वैट घटाया जा सकता है। आपको बता दें कि कर्नाटक चुनाव के खत्‍म होने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले पर विपक्ष भी सरकार को घेरने में जुटा है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग