सुरजेवाला ने बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी ने फैसला किया है कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, सभी राज्यों के कांग्रेस विधायक और विधान परिषद के सदस्य एक महीने का वेतन केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। केरल से सटे राज्यों की कांग्रेस की इकाइयों ने बाढ़ राहत समिति का गठन किया है। ये समितियां राहत सामग्री केरल में पहुंचाएंगी।'