5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरिष्ठ नौकरशाह बीके बंसल के सुसाइड केस में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

बंसल और उनके बेटे ने कथित तौर पर पूर्वी दिल्ली के अपने आवास में 27 सितंबर 2016 को खुदकुशी कर ली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस खुदकुशी को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे।
2 min read
Google source verification
 Supreme Court news

supreme court judge unique story , cji special story

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को वरिष्ठ नौकरशाह बीके बंसल की 2016 में कथित खुदकुशी मामले की अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने पूर्व नौकरशाह ईएएस सरमा की एक जनहित याचिका पर केंद्र से जवाब दाखिल करने को कहा है। गौरतलब है कि मौत के वक्त बंसल जमानत पर थे। वहीं एक रिश्वतखोरी के मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद ही उनकी बेटी और पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी।

फायरिंग में बाल-बाल बचा जेएनयू छात्र उमर खालिद, कन्हैया ने कहा- ये आवाज दबाने की कोशिश

2016 में की थी खुदकुशी

वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंसालवेस ने सरमा की तरफ से पेश होते हुए अदालत से मामले में न्यायालय की निगरानी में जांच का निवेदन किया, क्योंकि आरोप सीबीआई के खिलाफ हैं। कॉर्पोरेट मामलों के पूर्व महानिदेशक बंसल भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे थे। बंसल और उनके बेटे ने कथित तौर पर पूर्वी दिल्ली के अपने आवास में 27 सितंबर 2016 को खुदकुशी कर ली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस खुदकुशी को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे।

मद्रास हाईकोर्टः चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण में जजों को नेताओं और पुलिस से पीछे बिठाया, हुआ बवाल

बेटी-पत्नी पहले ही कर चुकी थी खुदकुशी

बंसल ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें सीबीआई द्वारा उत्पीड़न की बात कही गई थी। बंसल की पत्नी और बेटी ने जुलाई 2016 में पूर्वी दिल्ली के मधु विहार के नीलकंठ अपार्टमेंट में बंसल की गिरफ्तारी के बाद खुदकुशी कर ली थी। बंसल ने जमानत पर रहने के दौरान खुदकुशी की। सीबीआई ने बंसल को 16 जुलाई को कथित तौर पर फार्मास्यूटिकल कंपनी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

दिल्ली में नई सुविधाः ये कॉलेज प्रिंसिपल भी बना सकेंगे लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस