Hindi News / Miscellenous India / कोराना वायरस: ताजमहल के दीदार पर ग्रहण, दो बार पहले क्यों बंद की गई थी यह ऐतिहासिक धरोहर
कोराना वायरस: ताजमहल के दीदार पर ग्रहण, दो बार पहले क्यों बंद की गई थी यह ऐतिहासिक धरोहर
देश में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या
कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हुई, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई
दुनिया के 7 अजूबों में से एक ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल को भी कर दिया बंद
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो चली है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है।
वहीं, देश में कोरोना ( Coronavirus ) की दहतशत के बीच स्कूल, कॉलेजों, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल समेत ऐतिहासिक धरोहरों को भी बंद कर दिया गया है।
इस बीच दुनिया के सात अजूबों ( Seven wonders ) में से एक और भारत की ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल ( TAj Majal ) को भी बंद कर दिया गया है।
भारतीय इतिहास में यह तीसरा मौका है, जब ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया हो। आपको बता दें कि इससे पहले 1631 से 1648 में भी ताजमहल को बंद कर दिया गया था।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर स्थित ताजमहल को इसकी खूबसूरती और नायाब कलाकारी के लिए जाना जाता है।
दुनिया भर के पर्यटक अपने-अपने देशों से ताजमहल का दीदार करने आते हैं। यह ताजमहल की खूबसूरती का ही नतीजा है कि पिछले दिना भारत दौरे पर अपने परिवार के साथ आए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उसके दीदार के बिना न रह पाए थे।
जानकारी के अनुसार औसतन 10 हजार लोग रोजाना ताजमहल को देखने आते हैं। हालांकि, पिछले दिनो? कोरोना वायरस ? के प्रकोप के चलते ताजमहल देखने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है।
लेकिन अब संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहन समेत लगभग 200 ऐतिहासिक धरोहरों को बंद करने का आदेश दिया है।