देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 704 लोगों की मौत हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,24,315 हो गई। दिल्ली में एक दिन में फिर से वायरस के 6,000 से ज्यादा मामले सामने आए। यहां बुधवार को 6,842 मामले दर्ज हुए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4,09,938 हो गई। महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक कोरोनावायरस के 16,98,198 मामले सामने आ चुके हैं और 44,548 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद स्थान है आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का।