इस बीच वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक निरस्त कर दिया है। इस प्रतिबंध से राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी। वीजा पर यह रोक 13 मार्च, 2020 से ही लागू हो जाएगा। आईपीएल पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। कोरोना के कहर बीच प्च्स् का आयोजन कैसे कराया जाए, इस पर आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक 14 मार्च को होगी।